I'm a Product

Wednesday, December 14, 2016

सच्चाई हर मोड़ पे आज़माई गई है

सच्चाई हर मोड़ पे आज़माई गई है
,,सीता,, हर दौर में जलाई गई है

क्या है ताक़त प्यार में, ये आज़मा कर देख लेते

क्या है ताक़त प्यार में, ये आज़मा कर देख लेते
तूफ़ानों के बीच में तुम दिया जला कर देख लेते
ये माना दुश्वार बहुत है , ये जीवन भी लेकिन
जीवन के हसीं लम्हों को, मुसकुरा कर देख लेते

लगा दी है हमने,खुद पे ये दांव अब

लगा दी है हमने,खुद पे ये दांव अब
भर जाएँ चाहे मेरे, छालों से पाँव अब
मिटा के रहेंगे अब,उनकी हस्तियों को
अमन के दुश्मनों से, बचाएंगे गांव अब

सुरों में तुम खो जाओगे गुनगुना कर देखो

सुरों में तुम खो जाओगे गुनगुना कर देखो
नगमये वफ़ा एकबार तुम गा कर देखो
हटाओ ये माथे का शिकन आओ प्यार करें
कितनी हसीन है ये दुनिया मुस्कुरा कर देखो
मिलना या न मिलना ये मुक़द्दर की बात है
हाथ लेकिन एक बार तुम बढ़ा कर देखो
फिर उसके बाद तुम , मेरे ही हो जाओगे
मेरे इश्क़ को एकबार आज़मा कर देखो
ये ज़ुल्मतों के बादल सब छट जायेनंगे
उम्मीदों का तुम एक दिया जलाकर देखो
साहिल पे बैठ कर तुम क्या जान पाओगे
गहराई का अंदाजा गहराई में जा कर देखो

ये बहते हुए आँसु कभी तो मेरे काम आये

ये बहते हुए आँसु कभी तो मेरे काम आये 
मिल जाए वो मुझे कोई तो ऐसी शाम आये 
जपता हूँ दिनरात जिस के नाम की मैं माला
उसकी ज़ुबान पर भी कभी तो मेरा नाम आये

मैं खुद से बाहर निकल रहा हूँ

मैं खुद से बाहर निकल रहा हूँ 
थोड़ा थोड़ा मैं पिघल रहा हूँ 
मिलेगी मंज़िल ये सोच कर के
गिर२ के फिर मैं,संभल रहा हूँ 
इन काली रातों की सुबह तो होगी 
इसी उम्मीद पर मैं बदल रहाहूँ
कितनी हसीं होगी वो मेरी रातें
ये सोच कर ही मचल रहा हूँ
अपने कांधों पे बोझ लेकर
अनजान राहों पे चल रहा हूँ
बिछड़ के तुझसे ऐ ज़िन्दगी मैं
नासिर अब तक मैं जल रहाहूँ

#एक_बहुत_अच्छी_बात

इंसान को हमेशा अपने संगत, दोस्ती अच्छे लोगों से करनी चाहिए , 
क्योंकि वही पानी अगर सीप में गिरे तो मोती बन जाता है 
और वही पानी आपके हाथ में गिरे तो आप उसे पी सकते हैं , और वज़ू कर सकते हैं 
लेकिन वही पानी अगर नाली में गिर जाए तो आप पाँव भी नहीं धो सकते।