जानां,एक बार तो आजाते
कुछ सुनते और सूना जाते
तेरा रंग रूप सब मेरे लिए हैं
एक बार तो मुझको जता जाते
अब बीच हमारे मीलों का रस्ता
इन फासलों को तो मिटा जाते
दिल को क़रार तो मिल जाता
ख्वाबों में सही ,तुम आ जाते
ये घर गालियां सब रस्ता देखें
एक आस की डोरी बंधा जाते
जानां, एक बार तो आजाते
No comments:
Post a Comment