मंज़िल मैं ढूंढ लूँगा कुछ हौसला तो दे
बातों से ही सही मगर आसरा तो दे
खामोश क्यों खड़ा है कुछ बोल तो ज़रा
कब तक करू इंतज़ार तेरा ये बता तो दे
तेरी तलाश में मैं भटका हूँ दर बदर
ऐ रब्बे करीम मुझको अपना पता तो दे
तेरा ही इख्तयार है मेरे नसीब पे बेशक
क्या है मेरे नसीब में यारब बता तो दे
No comments:
Post a Comment