I'm a Product
Tuesday, September 24, 2013
Friday, September 20, 2013
अपने आप को यूं बचाता फिर रहा हूँ
यूं अपनी ज़ात को छुपाता फिर रहा हूँ
कहीं कोई नफरतों के पुजारी देख न लें
अपने आप को उनसे छुपाता फिर रहा हूँ
मैं भी उन्ही की तरह एक इंसान ही हूँ
फिर क्यूँ खुदको उनसे बचाता फिर रहा हूँ
यहाँ भाई चारा क्या इसी का नाम है ?
बचों को ऐसे भाई से बचाता फिर रहा हूँ
हर जगह मेरी मौत से मुलाक़ात होती है
हर जगह किस्मत आजमाता फिर रहा हूँ
अब मुझे और नए ज़ख़्म न लगाओ साहेब
अपने पुराने ज़ख्मों को छुपता फिर रहा हूँ
ये कहानी नहीं मेरे दिल की पुकार है नासिर
ये बात सच्चाई सब को सुनाता फिर रहा हूँ
यूं अपनी ज़ात को छुपाता फिर रहा हूँ
कहीं कोई नफरतों के पुजारी देख न लें
अपने आप को उनसे छुपाता फिर रहा हूँ
मैं भी उन्ही की तरह एक इंसान ही हूँ
फिर क्यूँ खुदको उनसे बचाता फिर रहा हूँ
यहाँ भाई चारा क्या इसी का नाम है ?
बचों को ऐसे भाई से बचाता फिर रहा हूँ
हर जगह मेरी मौत से मुलाक़ात होती है
हर जगह किस्मत आजमाता फिर रहा हूँ
अब मुझे और नए ज़ख़्म न लगाओ साहेब
अपने पुराने ज़ख्मों को छुपता फिर रहा हूँ
ये कहानी नहीं मेरे दिल की पुकार है नासिर
ये बात सच्चाई सब को सुनाता फिर रहा हूँ
Monday, September 16, 2013
| रखना क़दम यहाँ पे अब सभाल के |
| होते हैं फैसले भी यहाँ देख भाल के |
| इन्साफ चाहिए तो क़दम को बढ़ाइए |
| होता नहीं हर फैस्ला सिक्का उछाल के |
| पासों ने बदलदिया इन्सान का ज़मीर |
| तरीके बदल गये हैं अब बोल चाल के |
| फ़ोकट की शायरी से हासिल नहीं है कुछ |
| लगिए अब फ़िक्र में ज़रा अहलो अयाल के |
| होगए बुज़ुर्ग आप अब तस्बीह उठाइये |
| छोडिये अब चक्कर हुस्नो जमाल के |
| शुक्रिया है आपका वो तोहफा मुझे दिया |
| रख दीया है आपने कलेजा निकाल के |
| हालते ज़िन्दगी ने अब करदिया है तनहा |
| वरना थे नासिर आदमी हम भी कमाल के |
| अपने इस ख़यालों को दूर फेकता क्यूँ नहीं |
| खुदा मौजूद है हर जगह तू देखता क्यूँ नहीं |
| इंसानों के दिलों को तू जोड़ता क्यूँ नहीं है |
| शिवालों मस्जिदों को तू छोड़ता क्यूँ नहीं |
| यहाँ गरीबों के क़त्ल का चर्चा भी नहीं होता |
| अमीरों छींक भी आये तो छप जाता है प्रेस में |
| बचके रहना घुड़सवारो तुम अपने मैदान में |
| आगई है लोमड़ी यहाँ घोड़ों की रेस में |
| मुज़फ्फर नगर गोधरा मुंबई और गुजरात |
| होने लगे हैं ये सिलसिले कैसे हमारे देस मे |
| शैतान भी शर्माए ऐसा काम तुम्हारा है |
| शैतान घूम रहां है यहाँ इंसानॉ के भेस में |
| लोकल ट्रेन को छोडिये ज़माना हुआ है फास्ट |
| नासिर टिकट कटाइये अब चेन्नई एक्सप्रेस में |
Friday, September 13, 2013
| वो दूर हो गया है मुझ से आसमां की तारह |
| मैं ढूंढ रहा हूँ उसको अनदेखे निशान की तरह |
| उसके आने से ज़िन्दगी में बहार आगई थी |
| बिछड़ गया फिर वो किसी मेहमान कीतरह |
| ज़िन्दगी भर मैं शायद उसे भूल न पाऊँ |
| बैठ गया है दिल में मेरे ईमान की तरह |
| मैं गया था उसके घर एक मेहमान की तरह |
| खुश तो हुआ बहुत मगर बेजुबान की तरह |
| बातें उसकी ज़ेहन में हमेशा मेरे नासिर |
| गूंजती रहती हैं किसी आजान की तरह |
Subscribe to:
Posts (Atom)



